Police Viral Video: सोशल मीडिया पर आये दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है, जिसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो बहुत ही ज्यादा फनी होता है। कई वीडियो ऐसा होते हैं जिन्हें देखकर लोगों को काफी ही ज्यादा मजा आता है और कुछ को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के बाद आपको डर भी लगेगा और हंसी भी आने वाली है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लंगूर पुलिस की गाड़ी में घुसकर महिला कांस्टेबलों को परेशान करने लग जाता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में हथियार रखा हुआ है और महिला पुलिसकर्मी बैठी हुई है और इन सबके बीच लंगूर घूम रहा होता है।
यह नजारा देखकर वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी हंस रहे होते हैं। लंगूर बार – बार महिला पुलिसकर्मी के गाल को चूम रहा होता है।
कुछ पुलिस वाले लंगूर को बाहर निकालने की कोशिश भी कर रहे होते हैं। महिला अपना बार – बार लंगूर से चेहरा हाईड कर रही होती है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक अन्य महिला कांस्टेबल भी वहां बैठी है, लेकिन बंदर सिर्फ एक ही महिला को बार – बार परेशान कर रहा होता है।
पुलिस की गाड़ी में घुस गया बंदर महिला सिपाही को करने लगा परेशान 😅pic.twitter.com/FW675EelDV
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) January 5, 2024
लंगूर काफी देर तक एक महिला के साथ खेलता है। कुछ देर बाद जब महिला कांस्टेबल कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो लंगूर वहां से भाग जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
ये वीडियो कहा का है इसके बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा – ये क्या चल रहा है भाया सब तमाशा देख रहें हैं। एक अन्य ने लिखा – बंदर नहीं लंगूर है….गौर फरमाइए।
एक और ने लिखा – बड़ा अश्लील बंदर हैं, इसे महिला के साथ छेड़छाड़ के संबंध में अंदर किया जाएं। एक ने मजे लेते हुए लिखा –
पिछले जन्म का सताया हुआ आशिक होगा😜😜😜 एक अन्य ने लिखा – बदमाश के खिलाफ FIR क्यों नही किया?? महिला से छेड़खानी के आरोप में😛😛