नई दिल्ली– महिला आरक्षण बिल को लेकर लगातार सरगर्मियां तेज हो गई है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर वह वाही लूटने की आरोप लगा रहा है। वहीं इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बिल हम लेकर हम आए इसलिए कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में शौचालय बनवाकर महिलाओं को एक सम्मान दिया देश कैसे चलता है। इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया हैं। यह देश संविधान से चलता है। ना कि सिर्फ बातों से यही नहीं सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद ने आगे कहां की कांग्रेस के पेट में दर्द हुआ करता हैं।
महिला आरक्षण बिल को लेकर अब कांग्रेस आज जिस मुद्दे को लेकर अपनी बात रख रही है। इस मौके पर सोनिया गांधी ने संसद में कहा कि यह बिल बहुत जल्द ही लागू हो जाना चाहिए। जिससे संविधान में महिलाओं को एक अलग सा रूप मिले। एक अलग सी जगह मिले यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि संविधान में कहा गया है कि राज्यसभा में कोई रिजर्वेशन नहीं होता। फिर कैसे आरक्षण दिया जाएगा। आप लॉलीपॉप बनाकर यह बिल घूमते रहे। आर्टिकल 82 में लिखा हुआ है कि बिल लागू करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे कहा कि हमारे महान देश की माननीय स्त्रियां हर मोर्चे पर स्त्री और पुरुष दोनों एक दूसरे से कंधा से कंधा मिलाकर लड़ी है। और हमेशा से लड़ती आई है।
आगे सोनिया गांधी ने कहा कि त्याग की पहचान स्त्री होती स्त्री के धैर्य का पता लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है। महिलाओं में समंदर जैसा धैर्य होता है। महिला आरक्षण बिल्कुल लेकर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इसे पारित कराया कांग्रेस ने मैं इस बिल का समर्थन करती राजीव गांधी जी का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशी कांत दुबे ने आगे कहा कि यह लोग सोचते हैं कि संसद में महिलाएं आने नहीं चाहिए। उनकी सोच कांग्रेस ने सालों साल तक बिल लटका रखा था।लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी यह बिल लेकर आई है। बीजेपी और पीएम इस बिल को आगे लेकर जाएंगे। जो गोल करता है उसी को श्रेय मिलता है। निशिकांत दुबे के बयान पर अब लगातार चर्चाएं तेज हो गई है।