नई दिल्ली- आज 18 सितंबर है इसको लेकर विपक्षी नेताओं में काफी सरगर्मियां तेज थी। इस मौके पर आज नई संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आ रहा है।
इस विशेष सत्र को लेकर पूरे देश की नजरे टिकी हुई है। कि आखिरकार आज के विशेष सत्र में ऐसा क्या होता है क्या बदलाव किए जाएंगे। क्या चीज होने वाली काफी अटकलें है। काफी इंतजार के बाद आज 18 सितंबर की तारीख आई और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया से बातचीत कर रहे हैं।
आज के विशेष सत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भारत को हमेशा इस बात पर गर्व करना चाहिए की और गर्व से रहना चाहिए कि अफ्रीकी संघ की-20 का स्थाई सदस्य बन गया है और यह सब भारत के उज्जवल भविष्य के संकेत हैं। यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कल एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र यशोभूमि भी देश को समर्पित किया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि यह सत्र छोटा है लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा हो गया है। यह ऐतिहासिक निर्णय का सत्र होगा। उन्होंने आगे कहा कि पूरे विश्व में जब इस तरह का चंद्रयान तीन जैसी उपलब्धियां हासिल होती है। तो उसे आधुनिकता और टेक्नोलॉजी से जोड़कर काफी उत्साह के साथ देखा जाता है। और जब ऐसा हो जाता है। तो कई प्रकार के अवसर हमारे दरवाजे पर आकर खुद ब खुद खड़े हो जाते हैं।
आगे पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संसद परिसर में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि चांद पर तिरंगा लहरा रहा है। शिव शक्ति पॉइंट प्रदा का केंद्र हमारा देश बन चुका है। चंद्रयान-3 कनाडा का नया और बड़ा केंद्र है। जी-20 की अद्भुत सफलता हमारे देश के लिए गौरव का विषय है अनेक संभावनाओं और सफलताओं और भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन चुका इसके लिए देश पूरी तरह से तैयार है।
संसद के विशेष सत्र में विपक्षी दलों के नेता पहुंचना शुरू हो चुके हैं। लेकिन नेताओं का कहना है। कि सत्र में चाहे जो नया ले आए लेकिन जब तक गरीबों के मुद्दे पर बात नहीं होगी जनहित के मुद्दों पर बात नहीं होगी भारत देश का हिट नहीं हो सकता है।