नई दिल्लीः अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो फिर सामान्य ज्ञान नॉलेज होना बहुत ही जरूरी है, जिसके बिना आप कोई परीक्षा पास नहीं कर सकते। सामान्य ज्ञान की नॉलेज प्राप्त करने के लिए लोग अलग-अलग राइटर्स की किसाबें पढ़ते हैं, लेकिन फिर भी कई चीजें ऐसी छोड़ देते हैं जिन्हें जानना बहुत ही जरूरी है।
जनरल नॉलेज की की जरूरत सिर्फ एग्जाम ही नहीं बल्कि इंटरव्यू में भी महत्वपूर्ण होती है। अगर आप यूपीएससी या किसी बड़ी जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो इंटव्यू में सामने बैठा वंदा कुछ भी पूछ लेता है। जानकारी नहीं होने पर शर्मिंदगी ही नहीं असफलता मिल जाती है।
इससे बेहतर है कि आप जनरल नॉलेज को पहले से ही मजबूत बनाकर चले, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। क्या आपको पता है कि दुनियाभर में ऐसा कौन सा देश है, जहां पीने के लिए एक भी बूंद पानी नहीं है। अगर नहीं पता तो हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ें, जिसमें बढ़िया तरह से जवाब दिया गया है।
कुछ प्रश्न जरूरी
सवाल- भारत में ऐसा कौन सा राज्य हैं, जहां पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की आबादी है?
जवाब- भारत में एक केवल केरल ऐसा राज्य है, जहां महिलाओं की आबादी पुरुषों से कहीं ज्यादा है।
सवाल- संसार में कौन सा जानवर ऐसा है जो दूध और अंडा दोनों देता है ?
जवाब- प्लैटीपस और एकिड्ना, दोनो ही जीव दूध प्रदान करते हैं, लेकिन संतान पैदा करने के लिए अंडे भी देते हैं।
सवाल- दुनिया में संविधान बनाने वाला पहला देश कौन सा है?
जवाब- संविधान बनाने दनिया का पहला देश अमेरिका है।
सवाल- दुनिया में किस देश में पीने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं?
जवाब- सऊदी अरब वो एक मात्र देश है, जहां कोई नदी, तालाब, झील और झरना नहीं है। सऊदी अरब समुद्र के खारे पानी को पीने लायक बनाने में मोटी रकम खर्च करने का काम करता है।