Nirahua Romance Video: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) अपनी एक्टिंग का डंका बजाते नजर आ रहे हैं। निरहुआ इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के साथ ही राजनीति की दुनिया में भी अपना पैर जमा चुके हैं। निरहुआ को भोजपुरी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। निरहुआ की फिल्मों का इंतजार लोगों को बहुत ही बेसब्री से रहता है। निरहुआ की एक झलक पाने के लिए लोग हमेशा बेताब रहते हैं। वहीं, निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इस समय निरहुआ अपनी एक्ट्रेस आम्रपाली नहीं अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी की सुपरहॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘पातर कमरिया’ इस समय यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। निरहुआ के इस गाने को एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। दर्शक निरहुआ के इस गाने को बार बार सुन रहे हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह ने काले रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह निरहुआ को रिझाने की कोशिश में लगी हुईं हैं। निरहुआ और अक्षरा सिंह का ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘जान लेबू का’ का है।
आपको बता दें कि इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, तो वहीं दिनेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने इस गाने को एक साथ मिलकर गाया है। निरहुआ और अक्षरा सिंह की दमदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 541K से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।