Nirahua-Akshara Singh Romance Video: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) लंबे वक्त से भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी डंका बजाते नजर आ रहे हैं। निरहुआ को लोग देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं, उन्हें भोजपुरी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। निरहुआ के चाहने वाले काफी लंबे समय से उनके गानों को मिस कर रहे थे, ऐसे में निरहुआ और भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक नया गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
ये भी पढ़ें- आ गया Oppo का तगड़ी बैटरी और जबरदस्त फीचर्स वाला स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 15800 रुपये, देखें
ये भी पढ़ें- बंपर ऑफर! सिर्फ 16हजार रुपये में घर ले जाएं TVS Radeon 110 Bike, जल्दी करें
निरहुआ और अक्षरा सिंह का यह गाना Patar Kamariya Jaan Lebu Ka को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। रिलीज के साथ ही इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। निरहुआ के इस गाने को दर्शक बार बार सुन रहे हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह काली साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस निरहुआ को रिझाने की कोशिश में जुटी नजर आ रही है। इस गाने को दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, प्रियंका सिंह ने गाया है। यह गाना ‘ JAAN LEBU KA’ का है। इस गाने को म्यूजिक Om Jha ने दिया है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा है।
इस गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। निरहुआ और अक्षरा सिंह की दमदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। गाने में निरहुआ भी अक्षरा सिंह के आगे पीछे डोलते नजर आ रहे हैं। इस गाने को 513,104 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यहां देखिये रोमांस भरा वीडियो –
https://youtu.be/x-HsLKrnvNk