Haryanvi Dance : हरियाणवी डांसर मुस्कान बेबी (muskan baby) के गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। मुस्कान बेबी के स्टेज शो हो या फिर म्यूजिक वीडियो हो हर जगह वो धमाल मचाती रहती हैं। सपना चौधरी, सुनीता बेबी के डांस से ज्यादा इस समय मुस्कान बेबी के डांस वीडियो को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हरियाणा ही नहीं यूपी, बिहार, पंजाब और राजस्थान में भी मुस्कान बेबी के डांस वीडियो को खूब पसंद किया जाता है।
डांसर के हॉट मूव्स को देखने के लिए हजारों की भीड़ पहुंचती है। डांसर के गदर डांस मूव्स और लटके-झटके फैंस के पसीने छुड़ा देते हैं। इसी कड़ी में मुस्कान (Muskan Baby dance video) का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में डांसर अपने जबरदस्त ठुमके से वहां मौजूद लोगों को दीवाना बनाती हुईं नजर आ रहीं हैं।
मुस्कान बेबी के इस वीडियो को Haryanvi DJ Thukma नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। खबर लिखें जाने तक वीडियो को अबतक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में मुस्कान बेबी काले रंग का सूट पहनकर कहर ढहाती दिख रही है। मुस्कान बेबी काची कली कचनार गाने पर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रहीं हैं।
डांसर के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही लोग कमेंट के जरिये मुस्कान बेबी की तारीफों के पूल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। डांसर ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। मुस्कान बेबी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचाता रहता है।