MS Dhoni – Sakshi Singh Dhoni: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपनी बेटी के साथ बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा के ईद पार्टी में नजर आई थी। इस पार्टी में साक्षी धोनी को देखने के बाद अब तरह – तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि साक्षी धोनी प्रेग्नेंट हैं, और बहुत जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
अन्य मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धोनी की पत्नी 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें साक्षी धोनी को प्रेग्नेंट बताया जा रहा है। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी फिलहाल अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
MS Dhoni’s wife Sakshi Dhoni was seen arriving in style along with her daughter, Ziva Dhoni at the Eid party hosted by the couple- Aayush and Arpita!
.#CranchMedia #aayushsharma #arpitakhan #sakshidhoni #zivadhoni #msdhoni #msd pic.twitter.com/hZTtk8hOae— Cranch Media (@CranchOfficial) April 23, 2023
अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद पार्टी के दौरान साक्षी ने अपनी बेटी जीवा के साथ उस वक्त सुर्खियों में आ गई हैं, जब उन्होंने दुपट्टे से अपना पेट छुपा लिया। अनारकली सूट में धोनी की पत्नी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिस चीज ने पैपराजी का ध्यान खींचा, उनका आराम से चलना। नेटिज़न्स ने अनुमान लगाया है कि वह दूसरी बार गर्भवती है।
जैसे ही साक्षी और जीवा की तस्वीर वायरल हुई, नेटिज़न्स ने प्रेग्नेंसी की खबरों के बारे में कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपना पेट क्यों छुपा रही है? एक अन्य ने लिखा – वह निश्चित रूप से गर्भवती है। एक अन्य ने टिप्पणी की, “लगता है कि वह गर्भवती है। बहरहाल, फैंस के दावों में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त आने पर ही पता चलेगा। लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है और फैंस कमेंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के दौरान साक्षी के गर्भवती होने की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, धोनी और साक्षी की ओर से कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया था। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और कटरीना कैफ को लेकर भी ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दोनों एक्ट्रेस को लेकर दावा किया गया था कि 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। खासकर काजोल की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। ऐसी फोटो को कुछ लोगों द्वारा एडिट करके वायरल किया जाता है। इसलिए ऐसी खबरों पर आपको जरा भी विश्वास करने की जरुरत नहीं है।