नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जिस पर उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता से क्या कुछ कह दिया। यह हम आपको बताएंगे लेकिन यह भी हम आपको बताएंगे कि मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस कहां पर खड़ी है। और क्या 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल कर पाएगी। आइए हम एक-एक कर पूरी बात हम बताते हैं।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में वही कांग्रेस भी पीछे नहीं कांग्रेस के केंद्र स्तर के नेता लगातार एक के बाद एक मध्य प्रदेश के दौरे पर इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और क्या कुछ कहा वह भी हम आपको बताने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता से अपील है की भारतीय जनता पार्टी के भ्रामक प्रचार के झांसे में ना आए
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि मैं मध्य प्रदेश की सभी मतदाताओं से अपील करता हूं। कि भारतीय जनता पार्टी के भ्रामक प्रचार में फंसने की जरूरत नहीं कांग्रेस ने जिस तरीके से जनता के लिए काम किया है और जहां भी कांग्रेस की सरकार रही है वहां किसानों मजदूरों गरीबों के कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी रहने का काम किया है।
यही नहीं उन्होंने और आगे कहा कि मैं 30 अक्टूबर को दतिया जा रहा हूं जहां पर नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश है। लेकिन मैं कांग्रेस के उम्मीदवार के नामांकन में शामिल होगा और भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने के लिए मैं वहां की जनता से बात करूंगा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। उन खबरों को बचाने के लिए उनका ग्रुप से और सच से लगातार काम कर रहे है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं मध्य प्रदेश की मतदाता भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं। कि कांग्रेस नेताओं में फूड डालने वाली भारतीय जनता पार्टी के भ्रामक प्रचार के झांसी में ना आए और कांग्रेस के साथ कंधे से कंधे और कम से कदम मिलाकर चलें हम सब मिलकर बीजेपी को हराएंगे और एक बार फिर से मध्य प्रदेश में विकास की सरकार लाएंगे कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। और पूरा मध्य प्रदेश कांग्रेस के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।