नई दिल्ली- हरियाणा से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर 8 महीने से फरार चल रहा मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोनू मानेसर पर दो लोगों को जिंदा जलाने का आरोप है। जिसे लेकर पुलिस पिछले 8 महीने से मा मानेसर की तलाश कर रही थी। लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन 8 महीने बाद आज हरियाणा पुलिस को कामयाबी मिली है।

बता दे की मोनू मानेसर पर भिवानी जिले में दो लोगों को जिंदा जला देने में शामिल होने का आरोप लगा था। जिसके बाद राजस्थान पुलिस समेत कई राज्यों की पुलिस मोनू मानेसर की तलाश कर रही थी। मोनू मानेसर को उसके ही गांव से गिरफ्तार किया गया।

बता दे समय तारीख थी 16 फरवरी 2023 भिवानी जिला जिसे सुनकर लोगों को पूरी घटना याद आ जाती है। इस दिन यहां पर एक बोलेरो गाड़ी में दो जली लाशे मिले थे। जांच में पता चला था। कि यह लाशें राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गांव के जुनैद और नासिर की थी। इसका आरोप लगा था हरियाणा के कई गौ रक्षों पर इसमें एक नाम शामिल था। मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव का। जो कि पुलिस की गिरफ्त से 8 महीने से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस लगातार खोज रही आज पुलिस ने उसके ही गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के दोनों ही परिवारों ने गौ रक्षकों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कई महीनो बवाल होता रहा। और इसमें मोनू मानेसर और उनके कई साथियों पर मारपीट के बाद जिंदा जला देने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद से लगातार पुलिस तलाश रही थी।

यह खबरें भी पढ़ें