Monsoon Forecast: IMD की भविष्वाणी, इन 6 राज्यों में घनघोर काले बादल से गूंज उठेगी धरती, होगी झमाझम बारिश

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर भारत (IMD Weather Update) के मैदानी इलाकों में अब गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। देश के कई राज्यों में अब मौसम साफ रहने लगा है। दिल्ली (Delhi Weather Update) की बात करें तो मौसम का मिजाज काफी ही अच्छा बना हुआ है।

राजधानी दिल्ली (Mausam Ka Haal) में दिन के समय में अच्छी धूप देखने को मिली है, हालांकि सुबह और शाम के समय में अभी भी सर्दी का अनुभव हो रहा है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो देश के 07 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

16 मार्च तक हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि, ओडिशा में 14 से 20 मार्च तक हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती हुई देखने को मिली है।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में बुधवार को रुक-रुक कर बारिश और तूफान आया, जिससे राज्य में राजमार्ग बंद हो गए। स्थानीय मौसम कार्यालय ने आज हिमाचल के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, बर्फबारी और तूफान की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक उप-हिमालयी और गांगेय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में, अरुणाचल प्रदेश में 19 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अनुमान है।

बदलते मौसम का सेहत पर असर 

लगातार बदल रहे मौसम का लोगों की सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ता हुआ दिख रहा है। लोगों को सर्दी  औ जुखाम बुखार भी हो रहा है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App