Monsoon Forecast: भीषण गर्मी और लू के बीच अगले 3 दिनों तक आंधी, तूफान और जोरदार बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस हफ्ते अलग – अलग जिलों में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। कुछ राज्यों में गर्मी अभी से ही परेशान करती हुई दिख रही है, तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश और ओले गिरने को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है।

कुछ राज्यों में अभी से ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी की वजह से अभी से ही लोगों का बुरा हाल हो गया है। अभी जिस तरह से गर्मी पड़नी शुरू हुई है, उसे देखकर ऐसा ही लगता है कि आने वाले दिनों में काफी भयंकर गर्मी इस साल पड़ने वाली है।

मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार (18 मार्च) से उत्तर भारत के इलाकों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश, झारखंड और तेलगाना जैसे राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। राजधानी दिल्ली में सुबह से ही काफी अच्छी धूप देखने को मिल रही है।

इन राज्यों में बारिश और तूफ़ान की चेतवानी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उल्लेख किया है कि पूर्वी, मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में 20 मार्च तक तूफान, बिजली और ओलावृष्टि के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है। 20 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में हल्की बारिश की भविष्वाणी की गई है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में 18-23 मार्च के दौरान छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की चेतवानी

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश/बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 21 मार्च तक ऐसी ही परिस्थितियां देखने को मिल सकती है। हालांकि, देश के सभी राज्यों में होली के बाद से भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App