Monsoon Forecast: अगले 3 दिन अभी मचेगा कोहराम! गरज, तूफानी हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में इस समय मौसम का मिजाज (Monsoon Forecast) बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों में इस समय बारिश, आंधी और बर्फबारी देखने को मिल रही है। बारिश होने की वजह से कुछ जगहों पर सर्दी और भी अधिक बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम काफी ही ज्यादा खुशनमा बना हुआ है।

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेंगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है, कई क्षेत्रों में संभावित ओलावृष्टि के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल?

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की या फिर बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। 22 फरवरी को बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है, मगर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा।

उत्‍तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कन्‍नौज, कानपुर देहात, औरैया, उन्‍नाव और कानपुर नगर बारिश के साथ हीओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

बिहार और झारखंड में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और झारखंड में भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। बारिश के बाद मैदानी इलाकों के तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट

इस बीच, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 22 फरवरी तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने आज राजस्थान में और कल उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 24 से 26 फरवरी तक हल्की से मध्यम वर्षा देखा जा सकता है। 23 फरवरी तक पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की चेतवानी जारी की गई है। जबकि, 24 से 26 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है।

अरुणाचल प्रदेश में कल और परसों (22 फरवरी और 23 फरवरी) भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है, पश्चिम बंगाल और सिक्किम 22 फरवरी को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट पर हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App