नई दिल्लीः अब मानसूनी बारिश के चलते कई राज्यों में आपदा आ गई है, जिससे लोगों को बड़ा नुकसान भुगतना पड़ रहा है। शिमला में तो बादल फटने से कई जान भी मौत के गाल में समा गई, जहां ज्यादा पानी होने से वाहन भी बह गए। कई जगह लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी है, जिससे किसी को परेशानी झेलनी ना पड़े।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश ने नदियों का जलस्तर भी बढ़ दिया है। गंगा, जमुना खतरे के निशान पर चल रही है। देश के कई हिस्सों में सड़कें भी तालाब में तब्दील हो गई हैं, जहां वाहन नहीं नाव का सहारा लिया जा रहा है। पश्चिमी यूपी में सुबह से बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, मानसून के साथ पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ-साथ बीते 3 दिन से बिजली की चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और उत्तराखंड में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण- गोवा और गुजरात में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
यहां बिजली की चमक के साथ होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद है। रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश देखने को मिलेगी।