Money Plant: ज्यादातर लोग घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह – तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं। लेकिन उनसे जुड़ी कई खास बातें होती हैं,जो हमें नहीं पता होता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और घर के सामान से लेकर किचन में रखे खाने पीने की वस्तुओं तक के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में ना सिर्फ सकारात्मकता आती है, बल्कि सुख-समृद्धि और तरक्की के द्वार भी खुलते हैं।
आज के बढते दौर में सबको पैसा ही अधिक आवश्यकताएं है। वहीं पैसों के लिए हम कई उपाय करते हैं, ताकि हमारे ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। कई लोग धन – धान्य के लिए घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। ताकि उनके घर में बरकत हो और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और सुख – समृद्धि प्राप्त हो।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अराधना के लिए खास माना जाता है। इस दिन किए पूजा-पाठ से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। वहीं हमें शुक्रवार को मनी प्लांट की भी पूजा करना चाहिए इस दिन अगर आप वास्तु के अनुसार कुछ उपायों को करेंगे तो इससे घर पर धन-समृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मकता का वास होगा। मनी प्लांट को लोग घर पर केवल सजावट के तौर पर लगाते हैं, लेकिन अगर आप इसे सही विधि और नियम से लगाएंगे तो इससे घर पर बरकत बनी रहेगी।
शुक्रवार के दिन करें मनी प्लांट के उपाए:-
अगर आपके घर पर मनी प्लांट का पौधा नहीं है, तो शुक्रवार के दिन इस पौधे को लाकर लगाए। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद मनी प्लांट के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे धन आवक में तेजी होती है और आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती हैं। मनी प्लांट के पौधे के जड़ में शुक्रवार के दिन लाल रंग का धागा बांध दें। इससे भी धन लाभ होता है और घर पर सकारात्मकता बढ़ती है।
वहीं जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। वैसे ही मनी प्लांट को लगाने के कई फायदे और नुकसान भी होते हैं । तो आइए जानते है इसके फायदे और नुकसान।
धन और समृद्धि
मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती जाती है। मान्यता अनुसार यह प्लांट जितना फैलता है उतना धन बढ़ता जाता है।
शुक्र ग्रह होगा मजबूत
मनी प्लांट को आग्नेय यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने का कारण यह है कि इस दिशा के देवता गणेशजी हैं। जबकि प्रतिनिधि शुक्र हैं। गणेशजी अमंगल का नाश करने वाले हैं। जबकि शुक्र सुख-समृद्धि लाने वाले यही नहीं, बल्कि बेल और लता का कारण शुक्र ग्रह को माना गया है। इसलिए मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है।
इसके नुकसान
न दे दूसरो को ये पेड़
कहते हैं कि कोई व्यक्ति यदि अपने घर का मनी प्लांट किसी दूसरे को उगाने के लिए दे देते हैं, तो उसके घर की लक्ष्मी या बरकत चली जाती है। इतना ही नही बल्की कहते हैं कि मनी प्लांट शुक्र का पौधा है, इसलिए उसके पास शुक्र के शत्रु ग्रहों का पौधा नहीं लगाना चाहिए। जैसे मंगल , चंद्र और सूर्य का पौधा।