दिल्ली कूच की गूंज बॉर्डर पर, सख्त बंदोबस्त, इन रास्तों पर भीषण जाम, दिल्ली जाने वाले जरूर पढ़े ये खबर

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। किसानों (kisan andolan) के विभिन्न मांगों, खासकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर आज दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता और सदस्य मंगलवार सुबह से ही शांभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डालकर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

इस ऐलान के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गाजीपुर, चिल्ला और भोपुरा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।

फिलहाल ट्रैफिक जाम की कोई खबर नहीं है। वहीं, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद की सीमाओं पर भी दिल्ली से सख्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। कई जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है।

ट्रैफिक के हालात:

  • दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर राजोकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए बैरिकेडिंग की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे रफ्तार धीमी हो गई।
  • सिराहुल बॉर्डर से दिल्ली सीमा में प्रवेश करने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
  • गुरुग्राम पुलिस भी किसानों को रोकने के लिए सतर्क है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ड्राइवरों के आईडी कार्ड देखने के बाद ही गाड़ियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
  • गाजियाबाद के किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सीमाओं पर हाई अलर्ट है। यूपी गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की अप और डाउन लेन पूरी तरह बंद कर दी गई है। यहां कंक्रीट की दीवार खड़ी कर दी गई है। खाली जगहों में गहरी खाइयां खोदी गई हैं। फ्लाईओवर पर भी बैरिकेडिंग है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 9 और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के दिल्ली बाउंड लेन पर फ्लाईओवर पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर और भोपुरा में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
  • मोहना गांव में हड़ताल पर बैठे किसानों पर पुलिस की खास नजर है। मौजपुर टोल प्लाजा पर पूरे पुलिस बल के साथ तिगांव एसीपी राजेश लोहान को तैनात किया जाएगा।
  • किसान एकजुट, पुलिस तैयार:
  • नोएडा के अधिकांश किसान संगठन दिल्ली कूच के लिए एकजुट हो गए हैं। यह आंदोलन किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किया जा रहा है।
  • किसानों को समझाने के लिए मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. लोकेश एम, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय खत्री के नेतृत्व में बैठक हुई थी।
Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App