नई दिल्लीः भारतीय संसद में हुए आंतकी हमले की 22वीं बरसी पर आज बड़ी चूक हुई। शीतकालीन सत्र में चर्चा के दौरान दो लोग अंदर घुस गए, जिसके बाद भारी हंगामा मच गया। इतना ही नहीं छलांग लगाते समय दोनों लोगों ने स्मोक भी जला डाला, जिससे पूरी सदन में धुआं-दुआं हो गया। यह सब देख हड़कंप मच गया।
इसके बाद संसद की कड़ी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ गए। साल 2001 में चूक की वजह से ही आंतकियों ने हमले कर खून खराब करने की साजिश की थी। अब इस घटना ने एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलि ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दो अन्य लोग संसद के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया है। इस मामले को लेकर कई सांसदों ने जांच की मांग की है। अब दर्शक दीर्घा को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का फैसला दिया गया है।
दो लोग अंदर घुसे और दो बाहर कर रहे थे नारेबाजी
साल 2001 में संसद पर आतंकी हमले की गूंज से हर हर कोई दहशत में आ गया था। इसके बाद साजिशकर्ताओं से सख्ती से निपटा गया था। बुधवार को संसद हमले की 22वीं बरसी पर दो लोग संसद की दर्शक दीर्घा में घुस गए। दो लोग संसद के बाहर ही नारेबाजी करते रहे।
अंदर घुसे लोगों ने छलांग लगाने के साथ-साथ इधर-उधर दौड़ने लगे। इनमें से एक शख्स लोकसभा स्पीकर की तरफ भाग। उन्होंने वहां कर स्मोक भी जला डाला। इतना ही नहीं वे गैस स्प्रे को जूते में छिपाकर लाए थे। संसद के बार खड़े दोनों लोगों ने स्मोक जलाने के साथ जमकर नारेबाजी की।
दिल्ली पुलिस ने संसद के बाहर खड़े प्रदर्शनकारियों के साथ-सात रुप को लोकसभा के अंदर से हिरासत में ले लिया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। चारों पर्दर्शनकारियों में एक महिला भी शामिल है। संसद के अंदर पकड़े गए दोनों शख्स का नाम सागर शर्मा और मनोरंजन डी है। दोनों ही शख्स कर्नाटक के के निवासी हैं। संसद के बाहर से हिरासत में लिए गए लोगों का नाम अनमोल और नीलम है।
मामले की हो जांच
बिना परमिशन के संसद में घुसने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लिया, जिनसे अब पूछताछ की जा रही है। लोकसभा के कुछ सासंदों ने इस मामले की जांच की मांग उठाई है। ऐसा पहली बार हुआ जब अचानक दो लोग संसद में घुस गए, जिससे सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम पर भी सवाल उठ रहे हैं।