Mahindra Best Selling SUV: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों को भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर हुंडई (Hyundai) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कारें आती हैं। वैसे महिंद्रा (Mahindra) की गाड़ियों को भी बाजार में काफी पसंद किया जाता है। ये कंपनी सेल के मामले में चौथे पायदान पर है। कंपनी की सबसे पॉपुलर कार Mahindra Scorpio है। लेकिन बिक्री के मामले में ये कंपनी की एक सबसे सस्ती एसयूवी से काफी पीछे है। इस रिपोर्ट में हम आपको महिंद्रा की तीन सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में जानकारी देंगे।
Mahindra Bolero SUV
Mahindra Bolero की बिक्री कंपनी सबसे ज्यादा करती है। इसका नाम कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में शामिल है। कंपनी ने पिछले महीनें इसकी बिक्री में 10 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया है। जून 2023 में कंपनी ने अपनी इस एसयूवी के 8,686 यूनिट्स को बेचा है। वहीं पिछले साल इसी महीनें यानी जून 2022 में कंपनी ने इसके 7884 यूनिट्स को बेचा था। आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को दो वेरिएंट क्रमशः Bolero और Bolero Neo में पेश किया है। इनकी कीमत की बात करें तो Bolero की शुरुआती कीमत 9.78 लाख रुपये और Bolero Neo की कीमत 9.63 लाख रुपये रखी गई है।
Mahindra Scorpio SUV
Mahindra Scorpio बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर आती है। कंपनी ने इसकी बिक्री में 109 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया। इसकी बाजार में शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है। इस एसयूवी का डिज़ाइन बहुत ही आकर्षक है और इसका केबिन और बूट स्पेस काफी ज्यादा है।
Mahindra XUV700 SUV
Mahindra XUV700 बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर आती है। हालांकि इसकी बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन फिर भी यह कंपनी की पॉपुलर एसयूवी है। इसकी बाजार में शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है।