नई दिल्ली: महाकाल की पूजा और उपासना करने का सबसे बड़ा दिन और हर हिंदू भारतीय के लिए सबसे पावन दिनों में से एक महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 18 फरवरी यानी आज मनाया जाएगा। आज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव जी का विवाह हुआ था जिसको आज भी बहुत ही जोर शोर से मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन मंदिर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से हर संकट दूर रहता है। यही नहीं, अपने भगतों की रक्षा खुद महाकाल करते है।
आपको बता दें इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन त्रिग्रही योग बन रहा है। इस दिन कुंभ राशि में सूर्य, शनि और चंद्रमा उपस्थित या विराजमान रहेंगे। साथ है ग्रहों की इस अवस्था में बहुत सी राशियों पर धन-संपत्ति, सर्विस, व्यापार के बहुत सारे लाभदायक फल मिलेंगे। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के पावन पर्व में किन-किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।
महाशिवरात्रि पर राशि को मिलेगा महाकाल का आशीर्वाद
कुंभ राशि – त्रिग्रही योग महाशिवरात्रि के दिन कुंभ राशि में ही बन रहा है। इस दिन कुंभ राशि में सूर्य, शनि और चंद्रमा उपस्थित या विराजमान रहेंगे। इसीलिए इस पावन पर्व आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपके लिए यह दिन किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए सबसे बेहयरीन दिन और समय है। महाशिवरात्रि पर शुरू किए काम संपन्न होगे। भगवान शिव के साथ साथ शनि देव के आशीर्वाद से आज के दिन आपके सर्विस और आजीविका में वृद्धि होगी।
मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व कल्याणकारी होगा। इस दिन जिन लोगो को काम की तलाश है और नोकरी ढूंढ रहे हैं उनको नूतन मौके मिलेंगे। महाकाल के आशीर्वाद से आपकी आमदनी के बढ़त के भारी योग बन रहे हैं। काफी समय से जो कार्य नहीं हो पाया है वह इस दिन पूर्ण होगा।
कर्क राशि – कर्क राशि के आराध्य देव भगवान शिव को माना जाता है। कल महाशिवरात्रि के इस पावन उत्सव के दिन भगवान भोलेनाथ कर्क राशि में पैदा हुए लोगों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। इस दिन कर्क राशि वालों को धन से जुड़े लाभ मिलेगा। यही नहीं जहां आप कार्य कर रहे हैं वहां से आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। साथ ही आपसे ऊंचे पदों पर काम कर रहे लोगों से आपके संबंध बेहतर होंगे।
वृश्चिक राशि – अगर भगवान शिव की पसंदीदा राशियों की बात करें तो उसमें से एक वृषभ राशि को माना जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का दिवस वृषभ राशि वालों के लिए बहुत विशेष होने वाला है। जो लोग अपनी सर्विस और नौकरी में उन्नति चाहते है और काफी समय से इसमें रुकावट आ रही है, तो यह दिन आपके लिए एक अच्छी खबर ला रहा हैं। महाशिवरात्रि की इस खास दिन आपकी तनख़्वाह में लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। साथ ही अगर आप कोई नई कार या वाहन लेने का विचार बना रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए सबसे अच्छा समय है।