नई दिल्ली- जयपुर में ब्राह्मण महासम्मेलन शुरू हो चुका है। इसमें 8 देशों के लोग शामिल हुए है। बता दे की 10 मांगों पर मंथन शुरू होना है। चारों तरफ जय श्री राम परशुराम जिंदाबाद के नारे लग रहे है। जयपुर के रामनिवास बाग में ब्राह्मण महासभा की ओर से महासंगम के आयोजन में अमेरिका यूके,दुबई,इटली, कनाडा नेपाल, सिंगापुर से लोग शामिल हुए है।
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश ने बताया कि पिछले लंबे समय से ब्राह्मण समाज अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है। प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा की आबादी होने के बावजूद ब्राह्मणों को उनके हक का प्रतिनिधित्व अब तक नहीं मिल पा रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ऐसे में आज न सिर्फ राजस्थान बल्कि दुनिया भर से ब्राह्मण समाज के लोग इस महासंगम में हिस्सा ले रहे हैं। बता दे की बॉलीवुड कलाकार से लेकर आईएएस अधिकारी राजनेता से लेकर संत महात्मा तक हिस्सा ले रहे है। आज हम समाज के मंच पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चिंतन और मंथन करेंगे।
जिसे लागू करने के लिए भविष्य में ब्राह्मण समाज का हर युवा से लेकर बुजुर्ग इंसान संघर्ष करेगा। बता दे कि ब्राह्मण समाज को सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए रामनिवास बाग में विराट महा ब्राह्मण महासंगम का आयोजन आज शुरू हो रहा है।विराट ब्राह्मण महासंगम के आयोजन में मिश्रा ने कहा कि देशभर में इस महासंगम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
महासंगम की प्रमुख मांगे क्या है लिए आपको बताते हैं।
आर्थिक आधार पर 14% आरक्षण दिया जाए। भगवान परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। भगवान परशुराम जी का 111 फीट प्रतिमा की स्थापना की जाए। राजस्थान के प्रत्येक जिले में गुरुकुल की स्थापना कर वैदिक संस्कृति को बढ़ाया जाए। ईडब्ल्यूएस आरक्षण में हो रही विसंगतियों को दूर किया जाए। ब्राह्मण आरक्षण आंदोलन के समय लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाए। पुजारी प्रोटक्शन बिल पारित किया जाए। ब्राह्मण बालिकाओं के लिए हर जिले में छात्रावास की स्थापना की जाए।