नई दिल्ली- मुंबई में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले शिवसेना नेता और सांसद संजय रावत ने मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा बीजेपी महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश कर रही है। और वह इस साजिश को मुकम्मल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा आप महाराष्ट्र से मुंबई को खींचना चाहते हो लेकिन मुंबई सब का बाप है और सबका बाप रहेगा।
संजय रावत ने कहा तैयारी हो चुकी शिवसेना इंडिया एलाइंस बैठक की मेजबान है। कांग्रेस और एनसीपी हमारे साथ है। हमारे प्रतिनिधि देश भर से मुंबई पहुंचने लगे लाल जी मुंबई पहुंच गए हैं। ममता बनर्जी आज शाम तक मुंबई पहुंच जाएंगे हमारे साथ सब लोग हैं। और हम सब मिलकर बीजेपी से लड़ेंगे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1696754011758788963?s=20
महाराष्ट्र विकास के घटक दल बुधवार की शाम 4:00 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ एनसीपी नेता शरद पवार कांग्रेस और शिव सेवा के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया गठबंधन की बैठक के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कांग्रेस के राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे और कैसी वेदु गोपाल इस बैठक में शामिल होंगे। आपको बता दे कि इस बैठक 24 परिया हिस्सा ले रही है।