Maha Shivratri 2024: 8 या 9 मार्च कब है महा शिवरात्रि? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और क्या खाएं और क्या नहीं

Avatar photo

By

Priyanka Singh

महा शिवरात्रि 2024: महा शिवरात्रि (Maha Shivratri 2024) का त्यौहार हर साल बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जाता है। महा शिवरात्रि ((Maha Shivratri Date) के फेस्टिवल का क्रेज होली एयर दिवाली से कम नहीं होता है। भोलेनाथ के इस त्यौहार को देशभर में खूब अच्छे तरीके से मनाया जाता है। भ

गवान शिव को समर्पित इस त्योहार की धूम यूपी, मध्य प्रदेश , बिहार से लेकर कर्नाटक तक लगभग सभी जगह देखने को मिलती है। महा शिवरात्रि के शिव जी के भक्त उन्हें खुश करने और भोलेनाथ का आशर्वाद पाने के लिए उस दिन व्रत भी रखते हैं। कुछ लोग तो निर्जला उपवास भी करते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चंद्र-सौर कैलेंडर के हर महीने में शिवरात्रि मनाई जाती है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

हालांकि, वर्ष में एक बार, सर्दियों के अंत में, महा शिवरात्रि पूरे भारत में और नेपाल और वेस्ट इंडीज में हिंदू आबादी के बीच आगामी गर्मियों के उपलक्ष्य में बड़ी धूमधाम और शो के साथ मनाई जाती है। महा शिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ ‘शिव की महान रात’ है और किंवदंती के अनुसार, यह मुख्य रूप से हिंदू त्योहार की रात है जब शिव अपना स्वर्गीय नृत्य या ‘तांडव’ करते हैं।

महा शिवरात्रि 2024 तिथि: (Maha Shivratri 2024 Date)

इस साल महा शिवरात्रि का त्यौहार 8 मार्च यानी शुक्रवार के दिन मनाया जायेगा। इस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और दफ्तर भी बंद रहते हैं।

महा शिवरात्रि 2024 पूजा समय: (Maha Shivratri 2024 Puja time)

द्रिक पंचांग के अनुसार – चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ = 08 मार्च 2024 को रात्रि 09:57 बजे से
चतुर्दशी तिथि खत्म = 09 मार्च 2024 को सायं 06:17 बजे
निशिता काल पूजा समय = 12:07 से 12:56, 09 मार्च
पारण का समय = 9 मार्च को प्रातः 06:37 बजे से प्रातः 03:29 बजे तक

शिवरात्रि व्रत के नियम 

महाशिवरात्रि के दिन अगर आप व्रत रख रखने वाले हैं, तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होगी। यदि आप व्रत रखने के दौरान कोई गलती करते हैं, तो उसका उल्टा फल आपको मिलेगा। व्रत के दौरान आप सिर्फ एक समय ही भोजन कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, तो आप दो से तीन बार भी खा सकते हैं। व्रत के दौरान आप सिंघाड़े का हलवा, कुट्टू, सामा के चावल का सेवन कर सकते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App