नई दिल्ली: हर एक व्यक्ति की चाहत होती है कि वह अपने जीवन में धनवान बने और इस सफलता को पाने के लिए हर लोग जी जान से मेहनत भी करते हैं। हालांकि हर व्यक्ति को अपने मेहनत के अनुसार सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में लोग ज्योतिषी और वास्तु की मदद लेते है। कुछ पौधों को हमारे यहां वास्तु के अनुसार बेहद खास माना गया है। इनके घर में लगाते ही हमारे यहां सुख और समृद्धि के बारिश होने लगती है। ये हरे भरे पौधे न केवल देखने में ही आकर्षित लगते है हमारे मनों को भी ये बेहद शांति पहुंचाते हैं। इन हरे भरे पौधे से हमारे घरों में सुख समृद्धि, तरक्की और खुशहाली आती है। घर में पौधे लगाने से हमें अपने स्वास्थ्य में बेहतरी और धनों के आगमन का रास्ता खुलता हुआ दिखाई देता है। अगर आप भी चाहते हैं अपने घर में पौधों की हरियाली और खुशी का आगमन हो तो वास्तु के अनुसार आप इन पौधों को अपने घरों में लगा सकते हैं। ये पौधों आपके घर में आते ही आपकी सब समस्याएं दूर हो जाएगी साथ ही आप खुशहाल जिंदगी बिताने लगेंगे। इस लेख में हम आगे आपको बताएंगे कि कौन-कौन से पौधे हमारे घरों में लगाने के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।
स्नेक प्लांट
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
स्नेक प्लांट को घर में लगाना वास्तु के अनुसार बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। हमारे घर में इस पौधे को लगाने से काफ़ी सकारात्मक ऊर्जा फैलती हैं और साथ ही घर में मौजूद सदस्य की स्वास्थ भी काफी अच्छी बनी रहती है। इन सब के अलावा घर में शुधदियांह फैलती हैं। ये पौधा जिस जगह पे लगा हो वहा ताजगी भी बनी रहती है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में कंप्यूटर टेबल के पास लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा
हमारे हिंदू धर्म में प्राचीन काल से ही तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल हम अपने पूजन के लिए भी करते हैं। साथी ही सर्दी खांसी को दूर करने के लिए इसके पत्ते का उपयोग काढ़ा बनाकर पीने के लिए भी किया जाता है। तुलसी का पौधा जिन घरों में भी होता है वहां कभी भी वास्तु संबंधित कोई भी परेशानियां नहीं उत्पन्न होती है। हमें हर रोज इस पौधे में पानी देकर और इसके पास सुबह शाम दिया जला कर पूजा या अर्चना करनी चाहिए। ऐसे मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहा भगवान विष्णु का वास माना जाता है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार। साथ ही ऐसा मानते हैं कि इस में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसीलिए इसको अपने घर में लगाने से हमारे घरों में धन की आगमन शुरू हो जाती है और मां लक्ष्मी की कृपा से सुख समृद्धि में वृद्धि की प्राप्ति होती है। कई सारे ज्योतिषी का ऐसा मानना है कि जितनी तेजी से मनी प्लांट की ग्रोथ होती है उतनी ही तेजी से हमारे घरों में भी सुख समृद्धि और तरक्की भी होती है।
बांस का पौधा
बंबू प्लांट या बांस के पौधे को गुड लक का प्रतिक माना जाता हैं।ऐसा कहते है इस पौधे को अपने घरों में लगाने से ढेर सारी खुशियां का आगमन होता है। घर के दक्षिण पूर्वी दिशा में बांस के पौधे को रखने की सलाह हमे दि जाती है। मान्यताओं के मुताबिक ये हमारे घरों में सुख समृद्धि को बनाए रखता है।
ऐलोवेरा
आमतौर पे लोग अपने घरों में एलोवेरा का पौधा ये सोच कर लगाते है ताकि हम नैचुरली तरीके से अपनी स्किन और बालों का खासा ध्यान रख सके। लेकिन क्या आप जानते है ये वास्तु के लिए भी हमारे घर में बेहद असरदार माना जाता है। इसके घर में लगे रहने से हमारे यहां काफी गुडलक बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर के उत्तर या पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाना चाहिए। घर के नाकारात्मक उर्जाए को दूर करने में कामयाब होती है ऐलोवेरा का पौधा।