Lucky Plants: आप मानों या ना मानों लेकिन ज्यादातर लोग मानते वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि कई पौधे ऐसे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाकर अमीर बना सकता है। यानी इन पेड़ – पौधे को लगाने से तरक्की मिलनी शुरू हो जाती है। हम सभी लोग अपनी बालकनी, घर और गार्डन को सजाने-संवारने और हरा-भरा रखने के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। ऐसे में क्यों ना हम उन पौधों को लगाएं जो देखने में सुंदर होने के साथ ही वास्तु के हिसाब से भी कभी अच्छे बताये गए हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधे के बारे में जिक्र किया गया है,जो धन को आकर्षित करते हैं और आपको सुखी और समृद्ध बनाते हैं। तो आईये आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताते हैं।
नौबजिया का पौधा
वास्तु में इस पौधे को बेहद ही अच्छा बताया गया है, जहां एक तरफ इसकी देखरेख करना भी बहुत आसान होता है वहीं यह पौधा देखने में भी काफी खूबसूरत होता है। हर रोज सुबह-सुबह इसमें छोटे-छोटे लाल रंग के फूल खिले देखने को मिलते हैं, जिसे देख आपका मन खुश हो जाता है। यह पौधा आपके जीवन में तरक्की की नई राहें खोलता है।
नींबू का पेड़
घर की बालकनी में नींबू का पेड़ भी जरूर लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि नींबू का पेड़ जितना फल देता है, आपके घर में धन की उतनी ही बढ़त होती है। नींबू हमारी हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। इस पौधे को लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।
बेल का पौधा
वास्तु में बेल के पौधे को भी काफी अच्छा माना गया है। मान्यता है कि बेल के पौधे में भगवान शिव का वास है। जिस घर में भगवान भोलेनाथ का वास होता है, वहां कभी पैसों की तंगी नहीं रहती है। बेल का पौधा लगाने से घर धन-दौलत से भरा रहता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)