नई दिल्ली– 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। अब भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अपना फोकस कर रहीं है। भारतीय जनता पार्टी 2019 से अच्छा करने की कोशिश कर रही है।वहीं जिस सीट से सोनिया गांधी सांसद है। उसे सीट को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई। कि आखिरकार अब इस पर भारतीय जनता पार्टी किस तरीके का प्लान बना रही है। तो लिए हम आपको बताते हैं। कि क्या प्लान बनाया जा रहा है और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का इस पर क्या बयान आया है।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का राज्य से सफाया होने जा रहा है। यही नहीं उन्होंने और आगे कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राज्य का एक भी नागरिक गंभीरता से नहीं लेता है।
उन्होंने आगे बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरीके से विकास पर काम किया विकास पर फोकस किया है। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उत्तर प्रदेश ही रही पूरे देश को पूरा भरोसा है। और इस बार फिर से 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।
हम आपको बता दे की 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने कितनी सिम जीती थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 64 सीट जीती थी जिसमें से दो पर सहयोगी अपना दल का उम्मीदवार विजय हुआ था। इस दौरान समाजवादी पार्टी की अगर बात करें तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और दोनों ने 10 सीटों पर सफलता पाई थी। जबकि कांग्रेस ने रायबरेली से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सीट से सफलता मिली थी।
बृजेश पाठक ने बयान देते हुए कहा कि जिस तरीके से 2019 में अमेठी का सफाया हुआ और अमेठी में भारतीय जनता पार्टी की सांसद बनी इस तरीके से 2024 में रायबरेली में सोनिया गांधी का सफाया होगा। और यहां पर भारतीय जनता पार्टी का कैंडिडेट चुनाव जीतेगा पाठक ने आगे कहा कि जिन 16 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी 2019 में हार चुकी थी। उसमें फिर से मेहनत शुरू कर दी गई है। और इस बार सभी 80 सिम जीतकर केंद्र पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।
इंडिया गठबंधन को लेकर भी बृजेश पाठक ने जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा यह वही लोग हैं। जो कांग्रेस के साथ सत्ता में थे। और वह अपने-अपने राज्य में कांग्रेस की तरह भ्रष्टाचार के दलदल में पूरी तरीके से डूबे हुए थे। जनता समझ चुकी है। और इस बार 2024 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।