नई दिल्ली–2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच में टकराव देखने को मिल रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने अखिलेश यादव पर भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। यही नहीं और आगे बहुत कुछ कहा हम आपको नीचे खबर में विस्तार से बताते है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच चल रहे टकराव को लेकर अब उत्तर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है।
इस दौरान आपको बता दे की मध्य प्रदेश की उन सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। जहां पर समाजवादी पार्टी ने अपने नौ उम्मीदवार को मैदान में उतारा था।
जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धोखेबाज बताया था अब इसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता की तरफ से अखिलेश यादव पर तंज कसा गया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए चिरकुट नेता कहा था उसके बाद सियासत और बढ़ती गई। अब इस बीच प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता क राय ने भी सपा पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह से बौखला गए है।उनसे ऐसी सड़क छाप भाषा की उम्मीद कांग्रेस पार्टी को नहीं थी।
यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय शासन के दबाव में काम कर रहे हैं।अपने आप को दबाव में महसूस कर रहे हैं। और भाजपा के शासनकाल से पूरी तरह से डरे और परेशान है।
इसलिए कांग्रेस को हराने के लिए बहुजन समाज पार्टी ओबीसी और असदुद्दीन की पार्टी और समाजवादी पार्टी सब कांग्रेस को हराने के लिए मैदान में उतर आए है।
https://x.com/cprai/status/1715242931391775223?s=20
उन्होंने अपने बयान में और आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो बहुत पढ़े लिखे उनसे ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जाती है।जिस तरीके की सड़क छाप भाषा का प्रयोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से की जा रही यह बिल्कुल सही नहीं है।
हम आपको बता दे कि अभी 2024 के लोकसभा चुनाव में 1 साल का समय लेकिन उसके पहले ही उत्तर प्रदेश के नेताओं और कांग्रेस में जमकर कटाक्ष चल रही एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए जा रहे हैं।