नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव में अभी 6 महीने है। लेकिन उत्तर प्रदेश को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर प्रयास कर रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता से बड़े वादे किए है। उन्होंने क्या वादा किया है आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता को साधने के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए थे। अब धीरे-धीरे कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन वादों को पूरा करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को कई चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ेगा।
लोकसभा चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी 6 महीने का समय लेकिन उससे पहले भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सिम हैं सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीतने का दावा कर रही है। इसे लेकर लगातार एक के बाद एक बयान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निकलकर आ रहे हैं।
यही नहीं उत्तर प्रदेश में लगातार भारतीय जनता पार्टी ओबीसी महासम्मेलन कर रही और अलग-अलग तरीके की चीजों को करने का प्रयास कर रही है। जिससे उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के करीब रहे है। खास कर मुस्लिम और ओबीसी समाज को जोड़ने का काम लगातार भारतीय जनता पार्टी करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि 2024 को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी नवंबर महीने में बजट पेश कर सकती इस बजट में भारतीय जनता पार्टी लोक संकल्प पत्र के नाम पर वादे पूरे करने का अनुपूरक बजट के तौर पर इसे लाने का प्रयास कर सकती है।
आगे आपको बता दे की जो बजट भारतीय जनता पार्टी लाने का प्लान बना रही है। जिसके बारे में भारतीय जनता पार्टी परियोजनाएं बना रही सबसे ज्यादा योजना अयोध्या में श्री राम लाल के लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ी हो सकती है। उसके हम व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी वादे इन बजट में पेश किया जा सकता है। यही नहीं बताया जा रहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जाएगा। इस दौरान अनुपूरक बजट को लेकर एक बड़ा अनुमान लगाया जा रहा है। यह बजट लगभग 40 हजार करोड़ तक का हो सकता है।
बताया जा रहा है कि 2024 मार्च तक भारतीय जनता पार्टी अपना अनुपूरक बजट में जो वादे किए थे उन्हें पूरा कर सकती है।