नई दिल्ली– 2024 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से चुनाव मैदान में है और जीत का दावा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की नजर वहां पर है जहां पर 2019 पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार गई थी। अब जिसे लेकर कांग्रेस भी लगातार उसे पर नजर बनाए हुए कि आखिरकार उत्तर प्रदेश की जो सीटें भारतीय जनता पार्टी हरी थी। उन पर फिर से पूरी ताकत से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। जिससे अपने पक्ष में उन सीटों को किया जा सके।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में एक बार फिर से सत्ता वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रही है। केंद्र की सरकार चलने वाली योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता जन जन तक पहुंच रहे हैं। और अपने नेता और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं को लोगों को बता रहे है। और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की बात कह रहे हैं।
बता दे कि उत्तर प्रदेश की 14 ऐसी सीटें थी। जिनमें 2019 में भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार गई पार्टी अब सबसे ज्यादा फोकस उन सीटों पर कर रही है जहां पर 2019 में हर का सामना करना पड़ा। 22 सितंबर को लखनऊ में इसको लेकर मंथन किया गया।
इस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई मंत्रियों ने बैठक की और बैठक करने के बाद इस पर रणनीति तैयार कर ली गई।
अब 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है।और सब की नजर चुनाव पर ही बनी हुई और बड़ी-बड़ी बैठकर की जा रही है।