kitchen ki safai: महिलाओं का ज्यादा समय किचन (Dirty Kitchen) में ही निकल जाता है। महिलाएं सुबह उठने के साथ ही किचन के काम में लग जाती हैं। कई बार किचन में रोज खाना पकाने की वजह हम साफ़ – सफाई का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते हैं। जब तक आपका ध्यान उन पर पड़ता है, तब तक किचन की हालत बहुत ही गंदी हो जाती है। कुछ लोगों का तो किचन इतना ज्यादा गंदा होता है कि जाने का भी मन नहीं करता है।
गंदी बदबू तक आने लगती है, जिसे साफ साफ करना आप पर मानो आफत का पहाड़ टूट पड़ा हो। ऐसे में अब आपको जरा भी टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कुछ ही समय में साफ कर सकते हैं। तो आईये एक नजर डालते हैं इन टिप्स पर:-
कुछ टिप्स किचन की सफाई के लिए:
- हर रोज खाना बनाने के बाद, गैस स्टोव, काउंटरटॉप, सिंक, और किचन के अन्य क्षेत्रों को साफ करना चाहिए।
- आपको अपने किचन के काउंटरटॉप्स, स्टोव टॉप, चिमनी, और कैबिनेट्स को नियमित रूप से साफ करते रहना चाहिए।
- चॉपिंग बोर्ड और बर्तनों को भी नियमित रूप से साफ रखना चाहिए।
- रोजाना कचरा बिन को साफ करते रहना चाहिए और जब तक ये भरा नहीं हो जाए, तब तक इसे खाली करते रहना चाहिए।
- किचन के कैबिनेट्स को ऑर्गनाइज रखना चाहिए, ताकि आपको किसी भी चीज को ढूंढने में मुश्किल न हो।
- किचन के फर्श और दीवारों को भी नियमित आधार पर साफ करते रहना चाहिए।
- सभी टिप्स में फॉलो करके आप अपने किचन को साफ रख सकते हैं और अपने परिवार के स्वस्थ को सुरक्षित रख सकते हैं।