नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रखा हुआ है। देशभर में इन दिनों शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है।
वहीं, कुछ राज्यों में आज बारिश भी देखने को मिली है। तमिलनाडु के थूथुकुडी शहर के कोविलपट्टी क्षेत्र में आज भारी बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने की वजह से इलाके में ठंड काफी ही अधिक बढ़ गई है।तमिलनाडु के रामेश्वरम शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिली है।
#WATCH तमिलनाडु: रामेश्वरम शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/dvHAckc0nu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024
#WATCH तमिलनाडु: डिंडीगुल में आज तेज़ बारिश हुई pic.twitter.com/VKNcXNRmUu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024
इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज तेज बारिश हुई है, जिसके कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो गोरखपुर में घना कोहरा छाया हुआ देखने को मिला है, जिसकी वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है।
#WATCH मध्य प्रदेश: ग्वालियर में आज तेज बारिश हुई, जिसके कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/dQi3Oz3iTn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024
यूपी में तापमान में गिरावट के कारण अयोध्या में शीतलहर और घना कोहरा देखने को मिला है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
देश के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो दिनों के दौरान शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 09 और 10 जनवरी को काफी अधिक सर्दी देखने को मिल सकता है।
#WATCH उत्तर प्रदेश प्रदेश: गोरखपुर में घना कोहरा छाया है, जिसकी वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है। pic.twitter.com/cNIjDilmFx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, क्योंकि न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश के विभिन्न हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में
अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। अगले 4 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा।
#WATCH उत्तर प्रदेश: तापमान में गिरावट के कारण अयोध्या में शीतलहर और घना कोहरा जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। pic.twitter.com/hnIFXq1f0P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024
यहां होगी वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 09 और 10 जनवरी को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।