नई दिल्ली: भारत की अंतरिक्ष संस्था इसरो ने चंद्रयान 3 को चांद पर सुरक्षित उतारने के बाद देश और विदेश से बहुत सपोर्ट मिला। नासा तक ने इसरो की तारीफ में कसीदे पढ़े, जिसके बाद वैज्ञानिकों का मनोबल सातवें आसमान पर है। भारत ने चांद पर अपना परचम लहरा दिया, अब सीधा निशाना सूर्य है, जिसके समीप पहुंचने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
इसरो आज अंतरिक्ष यान लॉन्च करने जा रहा है, जिसका मैसेज पूरी दुनिया में जाएगा। इसरो द्वारा निर्मित किया गया Aditya-L1 शनिवार को श्रीहरिकोटा में लॉन्च किया गगजाना है, जिसका मकसद सूर्य के बारे में कुछ तथ्य जुटाना है। इसकी सफल लॉन्चिंग के लिए इसरो चीफ एस सोमनाथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
इतने बजे लॉन्च होगा Aditya-L1
इसरो ने कड़ी मेहनत और आधुनिक दिमाग से तैयार किया Aditya-L1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से 11.50 पर लॉन्च किया जाना है। इसे लेकर हर देशवासी के चेहरे पर काफी रौनक भी दिख रही है। अंतरिक्ष यान का मकसद सूर्य की जानकारी को जुटाना है। लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचने का काम करेगा।
वहीं, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल-1 मिशन सूर्य के अवलोकन के लिए ISRO का पहला अंतरिक्ष मिशन है। आगे उन्होंने बताया कि लॉन्च की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। रॉकेट और सैटेलाइट व लॉन्च के लिए रिहर्सल भी पूरी करने का काम हो गया है। वहीं, आदित्य-L1 को इसरो का सबसे भरोसेमंद रॉकट PSLV-C57 धरती की लोअर अर्थ ऑर्बिट में छोड़ेगा।
इसरो ने लिंक किया जारी
अंतरिश यान Aditya-L1 की लाइव लॉन्चिंग देखने के लिए इसरो की और से कुछ लिंक जारी किए गए हैं। आप नीचे दी गई वेबसाइट पर आराम से Aditya-L1 की लाइव लॉन्चिंग देख सकेंगे। इसरो की आधिकारिक वेबसाइट- https://isro.gov.in पर क्लिक करना होगा। यहां आपको सबकुछ लाइव दिखेगा। इसके अलावा आप फेसबुक- https://facebook.com/ISRO पर भी देख सकते हैं।
इतना ही नहींDD नेशनल टीवी -11:20 बजे से लाइव देख सकेंगे।