JAC 12th Board Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट फटाफट यहां करें चेक, तरीका आसान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

JAC 12th Board Result 2024 Declare: झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद हर किसीके चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। झारखंड बोर्ड 12वीं 40.78 फीसदी छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की। इसके अलावा 55.71 प्रतिशत छात्र ऐसे निकले जिन्हें सेकेंड डिवीजन मिली।

झराखंड बोर्ड 12वीं कक्षा में इस साल करीब 4 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कहीं भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप आराम से झारखंड बोर्ड जैक की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने नंबर सब्जेक्ट वाइज चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर दर्ज करने की जरूरत होगी। जैक इंटर का रिजल्ट मुख्य अतिथि उमा शंकर सिंह, प्रभारी सचिव शिक्षा विभाग, विशिष्ट अतिथि उत्कर्ष गुप्ता, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, अनिल महतो जैक अध्यक्ष घोषित किया है।

जानिए झारखंड बोर्ड 12 कक्षा से संबंधित जरूरी बातें

झारखंड बोर्ड क्लास 12वीं की परीक्षा झारखंड बोर्ड ने 6 फरवरी से 26 फरवरी चल आयोजित हुए थे। 12वीं की परीक्षा में करीब 4 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 94 हजार 433 स्टूडेंट्स ने साइंस स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके साथ ही कॉमर्स स्ट्रीम में 25 हजार 907 स्टूडेंट्स और 2 लाख 24 हजार 502 परीक्षार्थियों ने आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी थी।

फटाफट ऐसे चेक करें रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jharresults.nic.in पर जाकर क्लिक करने की जरूरत होगी।
इसके बाद आपको होमपेज पर, ‘Result Link’ पर क्लिक करना होगा।
फिर यहां ‘JAC 12th Result 2024’ लिंक पर क्लिक करने की आवश्यकता होगी।
फिर अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
फिर आपका झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन होगा, इसे आप चेक कर सकते हैं।
छात्र आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App