रायबरेली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर शादी का सपना सजा कर एक युवक बरात लेकर दुल्हन के घर गाजे बाजे के साथ पहुंच गया। जहां पर शादी की रस्में शुरू हो गई। लेकिन जैसे ही वरमाला का समय आया तो पता चला कि दुल्हन स्टेज पर आने की बजाय प्रेमी के संग फरार हो गई है। जैसे ही इसकी सूचना बारातियों को लगी बवाल मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे बराती और घरातील के बीच विवाद को सुलझाया। और दुल्हा बारात लेकर घर वापस लौट आया। इस बीच दूल्हा इस पूरी घटना से आहत और परेशान हो चुका था। और उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया और जहर खाकर अपने आप को खत्म करने की सोच ली।
बता दे कि पूरा मामला गदागंज थाना क्षेत्र के आशा नंदपुर गांव का है। जहां के रहने वाले रामनरेश की बेटी की शादी अजय नाम के युवक से तय हुई थी। जो की डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमोरी का रहने वाला था। शादी की तारीख 28 जून थी। दूल्हा अजय बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुँच गया। लड़की पक्ष के लोगों ने जनवासे में बारातियों की जमकर खातिरदारी भी की। और द्वारचार की तैयारियां शुरू हो गई दूल्हा अजय घोड़ी पर सवार होकर सभी बारातियों के साथ बैंड बाजा लेकर द्वारचार के लिए तैयार हो गया।
लेकिन वरमाला डालने से पहले ही लड़के पक्ष को सूचना मिली की दुल्हन बनी शिवानी दूल्हे अजय को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई है। देखते देखते जहां खुशी का माहौल वहां पर मातम छा गया। लड़की पक्ष में पुलिस में इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। और बारात को वापस घर भेज दिया। लेकिन दुल्हन के बिना बारात लेकर लौटा दूल्हा सदमे में आ गया। जैसे तैसे रात बीती लेकिन सुबह दूल्हे अजय ने कांच पीसकर खा लिया जिसके बाद दूल्हे अजय की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
लेकिन वहां भी दूल्हे की हालत और गंभीर हो गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं आरोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस जुट गई दुल्हन के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी अभी तक दुल्हन और उसके प्रेमी का पता नहीं चल सका फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई।