Monsoon Forecast: गरजेंगे बादल और चलेगी तेज हवा, अगले 5 दिनों तक 12 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज (IMD Weather Update) बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से काफी अच्छी धूप देखने को मिल रही है। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आनेवाले दिनों में बिहार राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि, बिहार के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है।

दिल्ली में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में दिन के वक्त अब थोड़ी गर्मी भी महसूस होनी शुरू हो गई है। धूप में ज्यादा देर तक बैठने से लोगों को पसीने भी आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया था।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना हुआ रहेगा। इसके बाद बारिश और ठंडी हवाएं एक बार फिर से वापसी कर सकती है। बारिश का यह दौर तीन दिन तक चल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 20 फरवरी को अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 21 और 22 फरवरी को बिहार के 25 जिलों में बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश होने से सर्दी एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकती है।

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 17 से 22 फरवरी के बीच, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगितबाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन राज्यों में बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है।

18 और 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 20 फरवरी को उत्तराखंड में भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 19 से 21 फरवरी और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी तक और उत्तरी राजस्थान में हलकी बारिश होने की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App