Weather Update: बादलों की गरज और ओलावृष्टि के बीच अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश मचाएगी तबाही!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार सुबह से जहां घना कोहरा देखने को मिला था, वहीं कल दोपहर से ही बारिश का दौर जारी है। कुछ जगहों पर रात के समय में तेज बारिश दर्ज की गई है।

बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं, बारिश के कारण ट्रैफिक जाम रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं, दिल्ली और यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग ने भविष्वाणी की थी आज यानी 1 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है, जो की सच निकली। आज सुबह दिल्ली और नॉएडा में हल्की बारिश देखने को मिली है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी और कोहरे का प्रकोप भी कम होता हुआ नजर आएगा। बारिश होने से से प्रदूषण स्तर में भी गिरावट देखने को मिली है।

गाजियाबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर चलने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। जबकि, कल यानी 2 फरवरी को नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 1 फरवरी 2024 को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी 2024 को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हिमांचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 1 फरवरी को भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर 1 फरवरी, को भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। आज राजस्थान, उत्तराखंड और ओडिशा में घना कोहरा दर्ज किया गया है।

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में ठंड का सिलसिला जारी है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के कई इलाकों में रातभर बारिश का सिलसिला देखने को मिला है। बारिश के बाद ठंड में और भी अधिक इजाफा देखने को मिला है। सर्दी के समय में बारिश ने लोगों की परेशानियों को और भी अधिक बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। यूपी में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। 2 से 5 फ़रवरी तक यूपी में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बारिश, सर्दी और घने कोहरे की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल होने वाला है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App