IMD Alert Heatwave: अगले 3 दिन इन राज्यों में तबाही मचाएगी प्रचंड गर्मी और चलेगी खूब लू, यहां आंधी और बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों (Weather Forecast) में अभी से ही भयंकर गर्मी और तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में (Weather Update) अभी से लू चलनी शुरू हो गई है। अब लोगों को दिन के समय में बाहर निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है।

कई राज्यों में पारा अभी से 35 डिग्री तक अधिक पहुंच गया है। कई इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम मौसम विभाग (IMD) की मानें तो कई राज्यों में जून तक प्रचंड गर्मी की संभावनाएं जताई गई है। आने वाले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों के तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। बिहार की बात करें तो पटना सहित कई जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

अगले 5 दिन लोगों को जमकर सताएगी गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो 2 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा में 40 से 42 डिग्री पारा दर्ज किया जा सकता है। जबकि, 5 अप्रैल तक उत्तरी कर्नाटक 36 डिग्री पारा देखने को मिल सकता है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 41-42 डिग्री रहने के आसार जताये गए हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। जबकि, भागलपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार में इस बार कड़ाके की गर्मी पड़ने वाली है।

वहीं, दूसरी तरफ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी को लेकर संभावना जताई गई है। 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। इसके अलावा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक लू की चेतावनी की संभावना जताई गई है।

रायलसीमा, पूर्वी मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में 5 अप्रैल तक बहुत गर्म मौसम की स्थिति देखने को मिलेगी। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

आंधी और बिजली की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के दौरान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App