Unlucky Plants: वाास्त शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत ही अधिक महत्व है। वास्तु दोष होने पर परिवार पर इसका बहुत बुरा असर होता है। पौधे लगाने से न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। लेकिन, वास्तु की मानें तो हमें अपने घर में हर तरह के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। कुछ पेड़ – पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से हमेशा धन – धान्य की कमी बनी रहती हैं। वास्तु में ऐसे पौधों को लगाने से वर्जित माना गया है। लेकिन, कई बार कुछ लोग गलती से ऐसे ही पौधों को अपने घर में लगा देते हैं, जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है। आइए जानते हैं कौन से पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए।
कैक्टस का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस का पौधा घर में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं हमेशा परिवार के बीच तनाव का माहौल बना रहता है।
कपास का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार कपास का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। वैसे तो ये पौधा दिखने में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत होता है, लेकिन इस पौधे को घर में लगाने से परिवार की खुशियां छीन जाती है। इसलिए इस पौधे को घर में रखने की सलाह नहीं दी जाती है।
बोनसाई का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बोनसाई पौधा आपके जीवन को तबाह कर देता है। इसलिए इस पौधे को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने के बाद आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)