नई दिल्ली- कहा जाता है कि झांसी की रानी जब मैदान में अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध लड़ रही थी। तब उनके पेट में उनका बच्चा भी बांधा हुआ था वह अपने बच्चों को पीठ से बांधकर युद्ध लड़ रही थी। अब उत्तर प्रदेश के अमरोहा से जो मामला सामने आया है। उसमें युद्ध तो नहीं हो रहा है। मगर एक महिला यहां अपने सामने हर चुनौती का डटकर मुकाबला जरूर कर रही मामला क्या है। हम आपको बताते हैं।
दरअसल यूपी के अमरोहा जिले में इस समय एक महिला रिक्शा चालक हर तरफ चर्चाओं का विषय बनी हुई खास बात यह है। कि अपनी पीठ पर अपने ढाई साल की बेटी को बांधकर दिनभर रिक्शा चला दी और पूरे दिन जो काम आती है। उससे अपने घर परिवार का गुजारा करती है।
पूरा मामला अमरोहा जिले के औद्योगिक नगरी गजरौला से सामने आया है। यहां पूजा नाम की युवती अपनी कमर पर अपनी ढाई साल की बच्ची को बांधकर ई रिक्शा चला रही वह सुबह अपने घर से निकल जाती है। और पूरा दिन रिक्शा चलाकर शाम को ही अपने घर वापस आती है।
पूजा रिक्शे की कमाई से ही अपने पूरे परिवार का गुजारा करती इसी कमाई से वह अपने बीमार पति का इलाज भी करवाती है मिली जानकारी के मुताबिक पूजा का पति बीमार है। और हुआ पिछले कई महीनो से चारपाई पर ही है। इसलिए आप पूजा ने अपने घर परिवार की जिम्मेदारी खुद उठा ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पूजा जोशी रिक्शा चला रही है वह भी उसने कर्ज पर ही खरीदा है। इसलिए एक तरफ पूजा ई रिक्शा की कमाई से अपने पति का इलाज करवा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रही तो वही अपनी इसी कमाई से ई-रिक्शा का कर्ज भी चुका रही है।
पूजा के सिर पर खर्च का खुला आसमान है मगर युवती ने हिम्मत नहीं हारी पूजा की कमर पर बधाई बच्ची और उसको ई रिक्शा चलाता देख देखने वाला देखता रह गया। और पूजा के चश्मे को सलाम भी करता है। फिलहाल अमरोहा जिले में इस समय पूजा चर्चाओं का विषय बनी हुई है।