नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों बेमौसम बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में काफी नीचे पहुंच गया है। दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी यूपी सहित उत्तराखंड के तमाम इलाकों में बीते दिन बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित रहा। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया।
Advertisement
इसके अलावा दक्षिणी राज्यों के कई हिस्सों में देर रात बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। दिल्ली व आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम राज्यों में आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल
Advertisement
आईएमडी के मुातबिक, पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। आगामी दो दिन बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो आज यानी 3 मई को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किये जाने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आंधी और गरज के साथ आगे भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। यहां 7 मई तक बारिश गतिविधियां देकने को मिल सकती हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किये जाने की संभावना है।
इन इलाकों में होगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय पर आंधी के साथ मामूली बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पश्चिमी हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और मामूली बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। कर्नाटक के कुछ जगह हल्की से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण ओडिशा के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।