Dream Science: दुनिया में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जिसे सपना ना आता हो। सभी को कोई ना कोई सपने जरूर आते हैं, बहुत से लोगों को कुछ सपने याद रहते हैं, तो बहुत भूल जाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि हर सपने का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। सपना आपके भविष्य के कई संकेतों को बताता है। इसके अलावा कुछ सपने ऐसे होते ,हैं जो आपकी भविष्य में आने वाली खुशियों के बारे में बताती है। तो कुछ आपके भविष्य में बुरी घटनाओं के बारे में संकेत देते है।
सभी सपने का मतलब स्वप्न शास्त्र में बताया गया है, कि आखिर कि सपने का क्या मतलब होता है। कौन सा सपना अशुभ और कौन सा सपना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं स्वप्न रहस्य के बारे में –
सफेद कुत्ता – अगर कोई व्यक्ति सफेद रंग का कुत्ता सपने में देखता है, तो वहां शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसे शुभ संकेत माना गया है। सफेद रंग के कुत्ते को सपने में देखने से जीवन में खुशहाली और सकारात्मक आती है। साथ ही धन एवं संपत्ति बढ़ने के योग बनते हैं। कारोबार में बढ़ोतरी होती है।
टेलीस्कोप कभी-कभी इंसान अपनी नींद में अजीबो गरीब सपने देखते हैं। टेलीस्कोप भी लोग देखते हैं, लेकिन आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र में टेलिस्कोप को अच्छा नहीं माना गया है। इस तरह के सपने देखने वाले लोग डबल स्टैंडर्ड होते हैं। साथ ही इन्हें जीवन में हर समय परेशानी झेलनी पड़ती है और बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
गाय – सपने में गाय या गाय के बछड़े को देखना बहुत शुभ माना गया है।
टूटा हुआ आईना- सपने में टूटा हुआ आइना या शीशा देखना, डूबता हुआ सूरज, किसी का मूंडन होते हुए देखना, खाना, दूध – दही देखने से अशुभ माना गया है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)