नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय आने वाले कुछ घंटों में और भी तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इससे उन राज्यों को राहत मिल सकती है जो इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। आने वाले कुछ घंटों में बिपोर्जॉय गंभीर तूफान में तब्दील होने वाला है। ‘बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपारजॉय गुरुवार को गुजरात में दस्तक देने के लिए तैयार है।
चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय लगातार विकराल रूप धारण करता जा रहा है। तूफ़ान की वजह से केरल और मुंबई के समंदर में हलचल देखने को मिल रही है। चक्रवाती तूफान को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि मुंबई के कुछ इलाकों में बीती रात तेज बारिश भी देखने को मिली है। आईएमडी के मुताबिक, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों बारिश हुई है।
#WATCH | Maharashtra: High tidal waves witnessed in Mumbai as cyclone #Biparjoy intensified into a severe cyclonic storm.
(visuals from Gateway of India) pic.twitter.com/UrnR0sahtE
— ANI (@ANI) June 12, 2023
मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय अगले कुछ घंटों में कच्छ और मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पाकिस्तानी तटों से सटे इलाकों तक पहुंच जाएगा। ऐसे में तेज बारिश, आधी और तूफ़ान की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों बताया गया था कि बिपोर्जॉय पाकिस्तान की तट की तरफ जाता दिखाई दे रहा है था, लेकिन अब गुजरात की तरफ रुख कर रहा है।
#WATCH गुजरात: नवसारी में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। #CycloneBiparjoy pic.twitter.com/AzGGdFpNtK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023
Cyclone Alert for Saurashtra & Kutch Coast: Orange Message. ESCS BIPARJPY at 0530IST of today over eastcentral & adjoining NE Arabian Sea near lat 19.2N & long 67.7E, about 380km SSW of Devbhumi Dwarka. To cross near Jakhau Port,Gujarat by noon of 15June. https://t.co/KLRdEFGKQj pic.twitter.com/bxn44UUVhD
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 12, 2023
अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि गुजरात के दक्षिण और उत्तरी तटों पर मछली पकड़ने की गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है। अरब सागर तट पर गुजरात के पर्यटन स्थल तीथल बीच को ऊंची लहरों के कारण अस्थायी रूप से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम कार्यालय ने गुजरात के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, “सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर समुद्र की स्थिति बुधवार तक बहुत खराब रहने की संभावना है।