नई दिल्ली PM Awas Yojana: केंद्र सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना हैं जिसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को घर दिए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार ने 9 राज्यों के 305 कस्बों को चिन्हिंत किया है। दरअसल इस योजना का नाम पीएम आवास योजना है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर दिए जा रहे हैं। सरकार के द्वारा इस योजना को 25 जून 2015 में शुरु किया गया था। वहीं सरकार की तरफ से ये जानकारी मिली हैं वह 20 लाख घर लोगों को देगी।
इसे भी पढ़ें- अब ABS के लिए नहीं देने होंगे 1 लाख, सिर्फ 8 हजार में मिलेगी नई Bajaj Platina 110 बाइक
बता दें सरकार का इस योजना को लेकर सीधा उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को 2024 तक खुद का घर देना है। इसके तहत वंचित गरीब लोगों को आवास प्रदान करना है। जिससे कि गरीब लोगों के पास भी अपना खुद का घर हो। इस योजना के तहत लोगों को घर बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है। इसे आय और वर्ग के अनुसार लिस्ट किया गया है। अगर आपके द्वारा आवेदन नहीं किया गया है तो आप फटाफट आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इससे जुड़ें कुछ नियमों के बारे में जरुर जान लें।
PM Awas Yojana के तहत हुए बदलाव
पीएम आवास योजना महाराष्ट्र राज्य की सबसे बड़ी योजना में से एक है। उच्च अधिकारियों के अनुसार, पीएम आवास योजना घरों की फिनिशिंग का काम आखिर चरण में है। योजना का लाभ सोलापुर के पास रहने वाले लोगों को दिया जाएगा। सरकार इसका उद्घाटन अक्टूबर में करेगी। इसमें कचरा बिनने वाले, मजदूर आदि लोगों को मुफ्त में घर दिए जाएंगे। सरकार ने तकरबीन 15 हजार से अधिक घरों का निर्माण शुरु भी कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- Nia Sharma ने अपने जन्मदिन पर काट डाला था ‘शरीर का ये अंग’, दोस्तों ने किया था खूब एन्जॉय
ऐसे चेक करें स्टेट्स
- इसके लिए सबसे पहले पीएम आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद सिटीजन असेसमेंट के ऑप्शन का चयन कर उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ट्रैक योर असेसमेंट स्टेट्स पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और और मांगी गई जरुरी जानकारी प्राप्त करें।
- इसके बाद राज्य, जिला, शहर आदि का चुनाव करें और सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें।
सरकार ने दी मंजूरी
आपको बता दें सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी। लेकिन योजना की उपलब्धि को देखते हुए 2024 तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद इस स्कीम के तहत 122 लाख नए घरों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन घरों में से 65 लाख घरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसमें बाकी के घरों का निर्माण किया जा रहा है।