नई दिल्ली- G-20 को लेकर दिल्ली को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। 9 और 10 सितंबर को होने जा रही भारत मंडपम की बैठक में आज से दुनिया भर के मेहमान भारत पहुंच जाएंगे। बता दे की 30 से अधिक देशों के शीर्ष नेता आज देर रात तक दिल्ली पहुंच रहे हैं।
उससे पहले देश में सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए है। जगह जगह पर प्रशासन की तैनाती देखने को मिलेगी। यही नहीं ऐसी सुरक्षा व्यवस्था शायद ही पहले कहीं आपने देखी होगी। जितनी व्यवस्थाएं यहां पर की गई है। इस बीच आपको बता दे कि दिल्ली के एयरपोर्ट पर आज शाम अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंच जाएंगे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आई अब आपको बताते हैं कि कौन-कौन से देश इसमें शामिल हो रहे हैं और किस तरीके से अतिथि को निमंत्रण भेजा गया है।
सबसे पहले आपको बता दे कि यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी आमंत्रित अतिथि देश और 14 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। g20 समिट के होने वाले आयोजन में इसके बीच सदस्य देश भी शामिल होंगे जिसमें अर्जेंटीना ऑस्ट्रेलिया ब्राजील कनाडा चीन फ्रांस जर्मनी भारत इंडोनेशिया इटली जापान मेक्सिको रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया सऊदी अरब साउथ अफ्रीका तुर्की अमेरिका यूके हिस्सा ले रहे है।
इसके अलावा आपको बता दे की नाइजीरिया स्पेन बांग्लादेश यूएई इस शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किए गए है। जिसको लेकर राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था जबरदस्त तरीके से की गई है।
इसके अलावा आगे आपको बताएं कि अफ्रीकन यूनियन और डेवलपमेंट बैंक भी g20 समिट में हिस्सा लेंगे इसको लेकर प्रगति मैदान में स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम g20 का प्रमुख आयोजन स्थल पूरी तरीके से सजाया बनाया सावरा गया है।