रायबरेली मे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन पर पूरे जिले में कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया है। बता दें कि रायबरेली का नाम आते ही कांग्रेस का गढ़ याद आने लगता है और आज का दिन राजीव गांधी की याद में पूरा जिला कांग्रेस कमेटी केक काटकर खुशियां मना रही है।
बता दे की जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय तिलक भवन में राजीव गांधी के चित्र पर सांसद प्रतिनिधि के.एल. शर्मा व अन्य कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया है।
इस अवसर पर के.एल शर्मा ने राजीव गांधी के साथ अपने संस्मरणों का जिक्र किया और लोगों से उन्होंने कहा कि गांधी परिवार सदैव लोगों के हित में व देश के हित में काम किया जिला पंचायत कार्यालय परिसर में रायबरेली के कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया
वहीं राणा बेनी माधव जिला चिकित्सालय रायबरेली में युवक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र यादव द्वारा अपने साथियों के साथ रक्तदान किया और से शिमहैन्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर मनीष सिंह चौहान ने राजीव गांधी जी के जन्मदिन पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया सभी ब्लॉक कांग्रेस की कमेटी के कार्यालय में जन्मदिन मनाया गया व फल वितरण कर उन्हें याद किया गया।
बता दे इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव विजय शंकर अग्निहोत्री निर्मला शुक्ला अतुल सिंह सुधा द्विवेदी रमेश शुक्ला, ओ. पी. श्रीवास्तव बीके शुक्ला , नगरपालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इलियास,विनय द्विवेदी,अजीत सिंह, राकेश राना आदि तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।