Home remedies: बहुत लड़कियों और महिलाओं के माथे पर छोटे छोटे दाने देखे गए हैं यह एक्ने बहुत कारणों से होते हैं सफाई का ध्यान ना रखने से, हार्मोन के बदलाव होने से या स्ट्रेस एवं गर्मी और तेज धूप के चलते माथे पर छोटे छोटे दाने होते हैं। यह चेहरे की सुंदरता को खराब करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं, जिसके चलते लोग इन्हें जल्द से जल्द साफ करना चाहते हैं लेकिन उन्हें इसे ठीक से इसे साफ करने का सही तरीका मालूम नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको दादी नानी द्वारा सुझाए गए नुस्खों के बारे में बताएंगे जो इन्हें ठीक करने में सहायक होंगे।
माथे पर दाने के घरेलू उपाय
माथे पर एलोवेरा का तेल लगाएं एलोवेरा जिसे बहुत से औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, इसका भी प्रयोग कर सकते हैं।
टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे पानी में मिलाएं और रुई के माध्यम से माथे पर लगाएं। चाय पत्ती का तेल से भी माथे के दाने साफ हो जाएंगे।
नींबू के रस में कुछ बूंदे माथे पर लगाएं और 5 मिनट बाद डोले नींबू के थोड़ा जलन मिलेगा लेकिन इससे माथे के दाने मिट सकते हैं।
खरबूजे के एक टुकड़े को रात में सोने से पहले माथे पर रगड़े और सुबह उठकर पानी से धोएं इससे भी अच्छा असर मिलेगा।
बेसन और बदाम के पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर एक चुटकी हल्दी मिलाएं और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें इस पेस्ट को 15 मिनट माथे में लगाने से दाने कम होंगे एलोवेरा जेल के कुछ बूंद में टी ट्री ऑयल डालकर रोज माथे में लगाने से भी दाने साफ होंगे। इसे 15 से 20 मिनट लगा कर रखना है बाद में धो लेना है। चेहरे को स्क्रब की मदद से हफ्ते में एक बार साफ करें इससे भी चेहरे पर असर दिखेगा।