नई दिल्ली- यमुना नदी का पानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के बेहद करीब पहुंच चुका है इस बीच गुरुवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई DDMA की बैठक मे स्कूल कॉलेज बंद रखने समेत कई अहम फैसले लिए गए है।
बता दें कि यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। यमुना के जलस्तर ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया आज यमुना में 208.6 मीटर तक पानी पहुंच गया है। हालात को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। बाढ़ का पानी सिविल लाइंस इलाके में पहुंच चुका है और इसी इलाके में मुख्यमंत्री आवास भी है। वही बाढ़ के हालात को देखते हुए उपराज्यपाल ने दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग की आपात बैठक भी बुलाई थी।
यमुना नदी का पानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के बेहद करीब पहुंच चुका है जानकारी के मुताबिक अगर यमुना के जलस्तर में तेजी कम नहीं हुई । तो अगले कुछ घंटों में ही बाढ़ का पानी सिविल लाइंस इलाके स्थित पीएम आवास में घुस सकता है। हालांकि अभी बाढ़ का पानी मुख्यमंत्री आवास से करीब 250 मीटर दूर है। जानकारी के अनुसार बाढ़ का पानी दिल्ली सरकार के अधिकारियों के सरकारी आवास में घुस चुका है।
दिल्ली में बाढ़ के हालात को देखते हुए उपराज्यपाल ने डीडीएमए की बैठक बुलाई थी। इसमें कई अहम फैसले लिए गए दिल्ली के सभी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है इसके अलावा गैरकानूनी ऑफिसों में भी रविवार तक छुट्टी कर दी गई सभी प्राइवेट दफ्तरों को कहा गया है कि work-from-home को बढ़ावा दें इसके साथ ही कश्मीरी गेट के आसपास बने व्यवसाई प्रतिष्ठानों को भी रविवार तक बंद रखने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा कोई भी अंतर राज्य बस आईएसबीटी तक नहीं आएगी यात्रियों को विंध्य बॉर्डर के डीटीसी बसों की सेवाएं दी जाएंगी।
दिल्ली दिल्ली से इस समय बाढ़ की जो तस्वीर सामने आ रही वह डर पैदा करने वाली लाल किले के बाहर घुटनों से ऊपर तक पानी पहुंच गया है। सिविल लाइंस इलाके में अधिकारियों के आवास में पानी घुस गया है। इसके अलावा कश्मीरी गेखादर खादर और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर तक बाड़ा पहुंची है।
दिल्ली को पानी देने वाले तीन वाटर प्लांट बंद हो गए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पानी घुसने की वजह से दिल्ली के वजीराबाद चंद्रपाल और ओखला तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किए गए हैं। इससे दिल्ली में पानी की आपूर्ति अगले दो दिनों तक करीब 25 फीसद तक प्रभावित होगी।
यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर गया है एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिया गया हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही है। मेट्रो में अनाउंसमेंट किया जा रहा है। लक्ष्मी नगर या अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के आवागमन किए जाने की अपील की जा रही है।
यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से काफी दिक्कतें हो रही एहतियात के तौर पर नदी पर बने सभी चार मेट्रोपोलो से ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रही सभी रोड पर सेवाएं सामान्य है। इसके अलावा दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने गुरुवार को काम बंद कर रखा है।