नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में इंदिरा आई फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उसके मामले इन दिनों तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ की अगर बात करें तो यहां पर केजीएमयू राम मनोहर लोहिया अस्पताल लोक बंधु एसजीपीजीआई सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल को मिलाकर रोज ओपीडी में 500 से अधिक मामले आई फ्लू के आ रहे हैं। अकेले लोकबंधु अस्पताल में 250 मरीज हर दिन आते हैं।
क्या है आई फ्लू फैलने की वजह
दरअसल आई फ्लू के मामले बढ़ने का प्रमुख कारण बारिश के बाद होने वाली गर्मी और उमस बताई जा रही है। मानसून के साथ-साथ जो गर्मी और उमस का माहौल बना हुआ है। यह आई फ्लू के फैलने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है।
लोक बंधु अस्पताल के मेडिकल अफसर अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इन दिनों आई फ्लू के मामले में वृद्धि हो रही हमारे यहां आई फ्लू के मरीज हर रोज 200 से ढाई सौ इलाज के लिए आ रहे इनमें बच्चों से लेकर बूढ़े भी शामिल है आई फ्लू के लिए दवाएं उपलब्ध है साथी आईसर जनों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सावधानी ही इसके बचाव का साधन है। यदि किसी को आई फ्लू हो जाए तो उसके संपर्क में आने से बचना चाहिए।
आई फ्लू के लक्षणों के बारे में डॉक्टर अजय ने बताया कि आंखों में लालिमा छा जाना खुजली होना जलन होना आंखों का चिपचिपा होना यह प्रमुख लक्षण है। साथ ही आई फ्लू के समय शरीर में दर्द और हल्का बुखार भी होता है। हालांकि आई फ्लू से संक्रमित होने के बाद व्यक्ति अपने आप या ठीक हो जाता है। लेकिन यह बहुत ही संक्रामक बीमारी है। इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है।