Earthquake in Chamba: हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के तेज झटके से हिली धरती, मचा हड़कंप, 5.3 की तीव्रता से…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार शाम को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पूरे शहर और मनाली सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चंबा शहर से 350 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने पुष्टि की है कि भूकंप रात 9:34 बजे आया।

भूकंप की जानकारी 

  • जगह : चंबा, हिमाचल प्रदेश, भारत
  • तारीख और समय: 4 अप्रैल, 2024, 21:34 IST
  • तीव्रता: 5.3
  • अक्षांश: 33.09
  • देशांतर: 76.59
  • गहराई: 10 किलोमीटर

किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ 

अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके मुख्य रूप से गैर-आबादी वाले इलाकों में महसूस किए गए थे।गौरतलब है कि 4 अप्रैल, 1905 को हिमाचल प्रदेश में आया था। एक विनाशकारी भूकंप जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। 1 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के चमोली और लाहौल और स्पीति जिलों में भी कम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App