नई दिल्ली। सर्दियां आते ही बाजार में बहुत से हरी भरी सब्जियों की मात्रा देखने को मिलती है, ऐसे में बाजार में आपको मूली भी खूब देखने को मिलती है। सर्दी के मौसम में मूली का दाम कम हो जाता है, ऐसे में लोग मूली के पराठे आचार और सलाद बनाकर खाना सभी कोई पसंद करते हैं। लोग मूली के सब्जी और सलाद के रूप में बनाकर खूब खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि मूली का सेवन आपके लिए तब जान लेवा हो सकता है। जब आप इसे इसके रियेक्ट करने वाले चीजों के साथ खाते हैं।
दरअसल, आपको बता दें कि आपको मूली खाने के दौरान इन चीजों का जरूर परहेज करना चाहिए, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपका सेहत बिगड़ सकता है, आज हम आपको बताएंगे कि आपको मूली के साथ किन चीजों को भूल कर भी नहीं खाना है, जिससे आपका स्वास्थ स्वस्थ बना रहे, अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने स्वास्थ्य को बचा सकते हैं या फिर आप नहीं जानते हैं कि मूली के साथ किन चीजों को नहीं खानी है जिससे आपकी तबीयत बिगड़ेगी तो आज के इस लेख में आप जान लीजिए।
खीरा और मूली
अक्सर हमने देखा है कि 99% लोग मूली और खीरे को एक साथ काटकर सलाद बनाते हैं और सेवन करते हैं यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होता है। मूली और और खीरे को एक साथ बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
दूध खाने के बाद शरीर में गर्माहट पैदा होती है जिसके तुरंत बाद अगर आप दूध पीते हैं तो आपके पेट में बहुत दिक्कत हो सकती है, क्योंकि दूध और मूली का कॉन्बिनेशन बिल्कुल भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
चाय और मूली
मूली को भी एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए इससे डाइजेशन खराब होता है चाय मूली के सेवन से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। साथ ही पेट में जलन की भी दिक्कत होगी।
संतरा और मूली
संतरा और मूली का कॉन्बिनेशन बहुत ज्यादा खराब होता है। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर में नई नई बीमारियां पैदा होने लगती है।