Delhi Weather Update: ​दिल्ली में जोर – जोर से गरज रहे घनघोर काले बादल और चमक रही बिजली, पढ़ लें IMD अपडेट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Today Forecast) में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। मार्च महीने के अंतिम दिनों में मौसम की उठापटक देखने को मिल रही है। आज यानी 29 मार्च को दिल्ली (Delhi rainfall alert) में सुबह से ही काफी तेज धूप देखने को मिली है।

गर्मी की वजह से लोगों को बुरा हाल होता हुआ नजर आया है। लेकिन, सूरज ढलने के साथ ही दिल्ली में अचानक मौसम ने एक बार फिर से करवट लेनी शुरू कर दी है। शाम होते ही दिल्ली के कई इलाकों में बादल ने जोर – जोर से गरजना शुरू कर दिया है।

आसमान में काले बादल घेरे हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ धूप की तपिश बढ़ रही है, वहीं एक बार फिर से शाम के समय में गुलाबी ठंडक का अहसास हो रहा है। दिल्ली में किसी भी वक्त बारिश हो सकती है। बिजली की कड़कड़ाहट साफ तौर पर सुनाई दे रही है।

अगले दो दिन बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 31 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो या तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी और आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। बारिश की वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। बूंदाबांदी की वजह से दिल्ली एनसीआर का मौसम (Delhi Weather) काफी सुहावना हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में काफी भयंकर गर्मी पड़ती हुई दिख रही है।

इन जिलों में बारिश को जारी अलर्ट 

आईएमडी (IMD) ने दिल्ली में बारिश एयर आंधी को लेकर चेतवानी भी जारी कर दी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लोग घर से निकलने से पहले वेदर अपडेट जरूर एक बार पढ़ लें, ताकि उन्हें बाद में परेशानी न हो।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App